धर्म, आस्था एवं स्थानीय देवता
धर्म
(2) मुस्लिम- हिमाचल प्रदेश की 1.72% जनसंख्या मुस्लिम है| यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है| अधिकतर मुस्लिम जाति का संबंध चम्बा की गुर्जर जनजाति से है| सबसे अधिक मुस्लिम चम्बा जिले में पाए जाते हैं| शिमला में स्थित जामा मस्जिद प्रसिध्द है| सिरमौर की मिश्रवाला में मदरसा है|
(3) बौध्द- बौध्द हिमाचल प्रदेश का तीसरा बड़ा धार्मिक समूह है| यह प्रदेश में केवल 1.23% है| सबसे अधिक बौध्द अनुयायी किन्नौर जिले में हैं| इसके बाद लाहौल-स्पीति का स्थान आता है| धर्मशला में तिब्बती, बौध्द धर्म गुरु दलाईलामा का निवास स्थान है| पद्मसंभव एक प्रसिध्द बौध्द भिक्षु थे| ताबो गोम्पा विश्व का सबसे पुराना गोम्पा है| यह 996 ई. में स्थापित किया गया| इसे 'हिमाचल प्रदेश का अजंता' कहा जाता है| 'की' विश्व का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित गोम्पा है| ये दोनों गोम्पा लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है| अशोक ने कुल्लुघाटी एवं चैतडू (काँगड़ा) में स्तूप बनवाये थे|
(4) सिक्ख- हिमाचल प्रदेश में 1.22% लोग सिक्ख हैं| सिक्खों की सर्वाधिक जनसंख्या ऊना जिले में है| इसके बाद सिरमौर जिले का स्थान आता है| पौंटा साहिब का गुरुद्वारा (गुरु गोविन्द सिंह) सबसे प्रसिध्द है| सिरमौर में पच्छाद के चौकी गाँव में गुरुरामदास की स्मृति में "झंडा मेला" मनाया जाता
धर्म, आस्था एवं स्थानीय देवता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- खुशी के अवसर पर गद्दी लोग शिवपूजा के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं, जिसका नाम है...नवाला
- रामपुर घाटी की कुल देवी कौन है...महिषासुरमर्दिनि
- हिमाचल प्रदेश में 8वीं शताब्दी में बौध्द धर्म फैलाने का श्रेय किसे जाता है...पद्मसंभव
- प्राचीन हिन्दू नियम (कानून) किसने दिए...मनु
- पद्मसंभव ने किस शताब्दी में हिमाचल प्रदेश में बौध्द धर्म का प्रसार किया था...8वीं शताब्दी में
- बौध्द धर्म की कौन-सी शाखाएं हैं...हीनयान और महायान
- पंगवालों की देवी कौन है...शक्ति (दुर्गा)
- परशुराम की माता का क्या नाम था...रेणुका
- बौध्द संत अवलोकितेश्वर का संबंध किस स्थान से है...त्रिलोकपुर
- लाहौल-स्पीति के 3/4 लोग किस धर्म को मानते हैं...बौध्द धर्म
- रिवालसर किसका जन्म स्थान है...पद्मसंभव
- हेनसाँग के अनुसार कुलुटा (कुल्लू) में बौध्दधर्म का कौन-सा मत लोकप्रिय था...ब्रजयान
- हिमाचल प्रदेश के अधिकाँश बौध्द किस सम्प्रदाय के हैं...ब्रजयान
- द्वादश ज्योतिलिंग में से कौन-सा ज्योतिलिंग हिमाचल प्रदेश में स्थित है...बैजनाथ
- किसे "साँपों की देवी" कहा जाता है...मनसा देवी
- हिन्दुओं के किस समुदाय में भैरों, सिध्द मसानी, माता मसानी की पूजा की जाती है...खटीक समुदाय
- किस देवी को लाटा वाली कहा गया है...ज्वालामुखी
- कुल्लू घाटी के मनिकर्ण को किस देवता से जोड़ा जाता है...शिव
- शिरगुल देवता की पूजा किस क्षेत्र में की जाती है...सिरमौर-शिमला
- हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में वासुकि नाग की पूजा प्रसिध्द है...चम्बा
- बिलासपुर जिले के लोग बैसाखी के दिन किस धार्मिक स्थल पर डुबकी लगाते हैं...मारकंडा
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर मारिच देवता की पूजा की जाती है...कुमारसेन-कोटगढ़
- बौध्द संत अविलोकितेश्वर का संबंध किस स्थान से है...त्रिलोकपुर (काँगड़ा)
- तिब्बती धर्मगुरु (विद्वान) रिन-चान साँग पो कितने वर्ष तक लाहौल-स्पीति और किन्नौर में ठहरे...17 वर्ष
- परशूरम की पूजा हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में कहाँ से शुरू हुई...ममेल (मंडी), निर्मण्ड (कुल्लू), नीरथ (शिमला),
- लाहौल क्षेत्र के निवासी किस धर्म में विश्वास करते हैं...कुत्सित बौध्द धर्म
- अक्टूबर 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच से पहले HPCA ने वर्षा को मैच में खलल न डालने के लिए किस स्थानीय देवता की पूजा करवाई थी...इंद्रुनाग
- कुमारसेन क्षेत्र का 'मुख्य देवता' किसे माना जाता है...कोकस्वार महादेव
- हिमाचल में 'इष्ट देवता' किस का देवता होता है...व्यक्ति
- मलाणा गाँव के जामलू देवता को अर्पण किया जाता है...चाँदी से बनी घोड़े की मूर्ति
- हिमाचल में भक्ति पंथ को आगे बढ़ाने का अग्रदूत कौन रहा है...राजा साहित वर्मन
- हाटकोटी, निचार और सराहन के बीच क्या समानता पाई जाती है...देवी की पूजा का स्थान
- किसने यह आदेश दिया की भगवान की मूर्ति के पास रखे एक रुपये और ताँबे के 2 सिक्कों को अलग कर हर वर्ष अयोध्या भेजा जाये....राजा जगत सिंह, कुल्लू
- हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में किस धर्म के अनुयायियों का बाहुल्य है...वज्रयान शाखा के
- पाण्डवमहिषी द्रौपदी का अंत्येष्टि स्थल किसे माना जाता है...टांडी
- रेणुका धाम इनमें से किससे संबंधित है...परशुराम
- गुरु गोविन्द सिंह इनमें से किस स्थान पर कभी नहीं गए...धर्मशाला
- लोकगाथा के अनुसार बाबा बालकनाथ के किस स्त्री की गौएं चराईं...रतनी
- किस पुराण के अनुसार बाणासुर को, जो ऊपरी शिमला के सराहन क्षेत्र का शासक था, को कृष्ण ने मारा था...देव पुराण

टिप्पणियाँ