हिमाचल प्रदेश के वन, वनस्पति, जीव जंतु एवं राष्ट्रीय पार्क


वन, वनस्पति, जीव जंतु एवं राष्ट्रीय पार्क

  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस 1997 से प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है|
  • हिमाचल में आर्द्रभूमि की संख्या 3 है|
    • चंद्रताल आर्द्रभूमि
    • पोंगडैम आर्द्रभूमि
    • रेणुका आर्द्रभूमि
हिमाचल प्रदेश के वन, वनस्पति, जीव जंतु एवं राष्ट्रीय पार्क

वनस्पति की प्रकार:-


  • हिमाचल के निम्नवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधीय प्रकार की|
  • मध्यवर्ती भाग में शीतोष्ण कटिबंधीय
  • उच्च हिमालयन क्षेत्रों में अल्पाइन तथा टुंड्रा प्रकार की|

हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 66 .52 % अर्थात 37033 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन क्षेत्र है|

सर्वाधिक वन क्षेत्र है- लाहौल स्पीति (10133 वर्ग किमीo)
सबसे काम वन क्षेत्र है - हमीरपुर में (219  वर्ग किमीo ) 
सबसे अधिक वनाच्छादित(forested) क्षेत्रफल है - चम्बा में (2436 वर्ग किमीo)
सबसे कम वनाच्छादित क्षेत्रफल है - लाहौल स्पीति में (193 वर्ग किमीo)
सर्वाधिक वन है(कुल क्षेत्रफल का) - सिरमौर (49 . 03 %)
सबसे कम वन है (कुल क्षेत्रफल का) - लाहौल स्पीति (1 .41 %)

हि.प्र. के वनों में विभिन्न प्रकार के वनों का प्रतिशत है:-


  • चीड़/चील – 25.36%
  • फर/स्प्रूस – 23.72%
  • देवदार – 16.2%
  • कैल- 14.29%
  • बान ओक – 9.53%
  • साल – 3.20%


महत्वपूर्ण अधिनियम (Act):-


  • 25 मार्च, 1974 को हिमाचल वन निगम की स्थापना की गयी|
  • हिमाचल प्रदेश भूमि संरक्षण अधिनियम, 1978 
  • हिमाचल प्रदेश वन अधिनियम . 1982 
  • हिमाचल प्रदेश वन संरक्षण रख रखाव अधिनियम, 1984 


राष्ट्रिय पार्क :- देश में 103  राष्ट्रिय उद्यानों में से 5  हि.प्र. में स्तिथ हैं|

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रिय पार्क(कुल्लू) - 

यह 1984 में स्थापित किया गया है| इसे 1999  में राष्ट्रिय पार्क का दर्जा प्रदान किया गया, दोहा में 23 जून , 2014  की UNESCO की बैठक में इसे world Heritage में शामिल किया गया| यह भारत की 32वीं world Heritage है| natural heritage के लिहाज से यह भारत की 11वीं साइट है|

इंदर किला राष्ट्रिय पार्क(कुल्लू) - 

इसकी स्थापना 2010  में की गयी|

खीरगंगा(कुल्लू) - 

इसकी स्थापना 2010  में की गयी|

सिंबलवाड़ा राष्ट्रिय पार्क(सिरमौर) -

इसकी स्थापना 2010  में की गयी| यह हि.प्र. का सबसे छोटा राष्ट्रीय पार्क है जिससे कर्नल शेरजंग राष्ट्रिय पार्क के नाम से जाना जाता है| इसे 1958 में वन्यजीव अभ्यारण्य का दर्जा दिया गया था|

पिन घाटी राष्ट्रिय पार्क(लाहौल स्पीति)

हिमालयन जूलॉजिकल पार्क- 

शिमला के नजदीक घनाहटी, टूटीकंडी, कुफरी

चिड़ियाघर - टूटीकंडी 

प्राकृतिक पार्क -  1)कुफरी              2) मनाली शरणस्थली            3) गोपालपुर अभ्यारण्य काँगड़ा




हिमाचल प्रदेश के वन, वनस्पति, जीव जंतु एवं राष्ट्रीय पार्क से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 



  • हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है - जाजुराना( western Taragopan पूर्व में मोनाल था)
  • हिमाचल प्रदेश का राज्य पुष्प क्या है - गुलाबी बुरांश
  • हिमालय में कियांग पशु कहाँ पाया जाता है- किन्नौर और लाहौल स्पीति
  • कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र कहाँ पर स्थित है -  कुफरी
  • वर्ष 2005 में हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा था - मोनाल
  • हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु (2005 में) कौन सा था - कस्तूरी मृग(वर्तमान में बर्फानी तेंदुआ) 
  • वन्य जीव शिकार पर हिमाचल प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंद लगा - 1983 में 
  • हि.प्र. का राज्य वृक्ष है - देवदार
  • "हिमालयन बोटैनिकल गार्डन"  कहाँ पर स्थित है - कुफरी(शिमला)
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ पर स्थित है – शिल्ली
  • कालाटोप खजियार वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ पर स्थित है - चम्बा में 
  • कँवर वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ पर स्थित है - कुल्लू में
  • दरांगटी वन्यजीव विहार स्थित है - शिमला जिले में
  • सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के किस नगर के निकट है - पौंटा साहिब 
  • गोविन्द सागर वन्यजीव विहार का मंडी और बिलासपुर जिले में नियंत्रण कौन करता है - भाखड़ा मैनजमेंट बोर्ड 
  • धौलाधार फार्म फॉरेस्ट्री परियोजना किस देश के साथ मिलकर चलाई जा रही है - जर्मनी
  • हि.प्र. की किस घाटी में अल्पाइन प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं - स्पीति घाटी में
  • इंदरकिला राष्ट्रीय पार्क किस जिले में स्थित है - कुल्लू
  • कर्नल शेर जंग राष्ट्रीय पार्क स्थित है - सिंबलवाड़ा(सिरमौर) 
  • मजाठल वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित है - सोलन और शिमला जिले में 
  • तालरा शरणस्थल हि.प्र. के किस जिले में है...शिमला 
  • तालरा अभ्यारण्य शिमला जिले की किस तहसील एवं कस्बे के निकट स्थित है...जुब्बल 
  • शक्ति देवी शरणस्थल हि.प्र. के किस जिले में है...मंडी
  • नारगु शरणस्थल हि.प्र. के किस जिले में है...मंडी 
  • कशांग जल विधुत परियोजना किस शरणस्थल के निकट है...लिप्पा असरंग 
  • कौन सा शरणस्थल हि.प्र.के चम्बा जिले में है...तूंडाह 
  • 'खोखन' वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है...कुल्लू 
  • हि.प्र. सरकार ने प्लास्टिक कप, प्लेट और गिलास पर बैन कब लगाया...2011 में 
  • रतनजोत क्या है...एक जड़ीबूटी औषधि
  • हिमाचल प्रदेश में दूसरी हेरिटेज साइट कौन सी है...ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 
  • हि.प्र. के किस जिले में सिंबलवाड़ा वन्यजीव विहार स्थित है...सिरमौर 
  • हि.प्र.वन इको सिस्टम क्लाइमेट प्रूफिंग प्रोजेक्ट जो KFW बैंक जर्मनी (360 cr) के सहयोग से चल रहा है, स्थित है...सतोबडी(धर्मशाला) 
  • 'सैंचुतुआँ नाला' वन्यजीव विहार स्थित है...चम्बा में
  • ‘शिंगनी मिंगनी’ क्या है...एक जड़ीबूटी औषधि 
  • हिमाचल प्रदेश में सामाजिक वानिकी परियोजना(Social Forestry Scheme ) कब शुरू हुई...1980 -81
  • किस देश के सहयोग से 1980 में धौलाधार फार्म फारेस्ट परियोजना की शुरुआत की गई थी...जर्मनी
  • 'छूमूर्ति' लाहौल स्पीति में पाई जाने वाली किसकी नस्ल है...घोड़ा 
  • वन रिकॉर्ड के अनुसार हिमाचल प्रदेश का कुल वन क्षेत्र कितना है...37033 वर्ग किमी. 
  • हिमाचल प्रदेश में दराती बनाने के लिए कौन सी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है...शीशम
  • हिमाचल प्रदेश में वनस्पति कितनी ऊंचाई तक मिलती है...4500 मीटर
  • कियांग पशु किस जिले में पाया जाता है...किन्नौर 
  • शिकारी देवी वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है...मंडी 
  • सुकेती फॉसिल पार्क कहाँ स्थित है...सिरमौर 
  • बांदली अभयारण्य निम्न में से किस स्थान पर है...मंडी 
  • 'तीर्थन' वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है...कुल्लू 
  • कहाँ पर lion safari व् प्राणिगृह/चिडयाघर का प्रावधान है...रेणुका 
  • कुगति वन्यजीव विहार किस जिले में है...चम्बा 
  • हिमाचल प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं...2 (वर्तमान में 5)
  • पिन घाटी राष्ट्रीय पार्क कहाँ स्थित है...लाहौल-स्पीति 
  • वजीरी रूपी किसका भाग है...कुल्लू 
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा वन्यजीव विहार कौन सा है...शिल्ली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिमाचल प्रदेश की भाषाएं एवं लिपि

हिमाचल प्रदेश के इतिहास के स्त्रोत