हिमाचल में मौसम एवं जलवायु

"मौसम एवं जलवायु"

हिमाचल में मौसम एवं जलवायु

  • हिमाचल प्रदेश के जलवायु खंड- 

हिमाचल प्रदेश की जलवायु इसके दक्षिणी तथा दक्षिणी-पशिचमी हिस्सों में उष्ण तथा उपोष्ण आर्द्र कटिबंधीय मध्यवर्ती भाग में शीतोष्ण आर्द्र जबकि उतरी-पूर्व हिस्सों में समशीतोष्ण कटिबंध से लेकर अल्पाइन प्रकार की है| जलवायु परिस्थितियों में यह अंतर मुख्यतः समुद्र तल से ऊँचाई के साथ संबंधित है|
हिमाचल प्रदेश में तापमान, जलवृष्टि एवं अन्य मौसम तथा जलवायु संबंधी तत्वों को ध्यान में रखते हुए तीन जलवायु कटिबंध निम्नलिखित हैं-

  • निम्नवर्ती उष्ण तथा उपोष्ण जलवायु कटिबंध- 


यह जलवायु हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी तथा दक्षिणी-पशिचमी हिस्सों में देखने को मिलती है| इस जलवायु प्रदेश की स्थिति 350 से 1500 की ऊँचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलती है| निम्नवर्ती शिवालिक पहाड़ियों, बाहरी हिमालयन श्रेणियों तथा निम्नवर्ती हिमालयन क्षेत्र इस उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र हैं| धरातलीय उच्चावच एवं ऊँचाई के अनुसार इस जलवायु प्रदेश को निम्नलिखित दो उपप्रदेशो में विभाजित किया गया है-
1.1 उष्ण कटिबंधीय जलवायु 
1.2 उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु 


(2) मध्यवर्ती शीतोष्ण जलवायु कटिबंध- 

चम्बा, काँगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, तथा सिरमौर जिलों में शीतोष्ण जलवायु है| इस जलवायु प्रदेश की उपस्थिति 1500 से 3500 मीटर मध्य है| शीतोष्ण जलवायु, ठंडी शीत ऋतु, सुहावनी ग्रीष्म ऋतु, मध्यम से भारी वर्षा, सामान्य तापमान, शीतकाल में हिमपात तथा नमयुक्त मिट्टियाँ इस जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ हैं|

जलवायु की ऊँचाई अनुसार, कटिबंधीय इस जलवायु खंड की सबसे बड़ी विशेषता है| इस खंड में औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 से.मी. से 200 से.मी. के मध्य रहती है| ग्रीष्मकाल अपेक्षाकृत कम गर्म तथा शीतकाल ठंडा होता है|शीतकालीन जलवृष्टि बर्फ के रूप तथा ग्रीष्मकालीन वर्षा मानसून वर्षा के रूप में होती  है| यहाँ पर तड़ित झंझों एवं बादल फटने की घटनाएँ प्रमुख सक्रिय मौसमी परिघटनाएँ हैं| इस जलवायु खंड को निम्नलिखित उपजलवायु प्रदेशों में विभाजित किया जाता है-

2.1 आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु 
2.2 नमयुक्त शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु 


(3) उच्चवर्ती अल्पाइन जलवायु कटिबंध- 

समुद्रतल से 3500 मीटर की ऊँचाई के ऊपर यह जलवायु पायी जाती है| चम्बा का पांगी  तथा सिरमौर क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर जिले इस जलवायु के अभिन्न अंग हैं| यहाँ पर औसत तापमान 1॰c से 8॰c तक रहता है| ग्रीष्मकाल के दौरान तापमान अपेक्षाकृत अधिक, परन्तु शीतकाल के दौरान 4 से 5 महीने के लिए उच्च पर्वतीय क्षेत्र बर्फ से ढके रहते हैं| इस कटिबंध को निम्नलिखित दो उपक्षेत्रों में विभाजित किया जाता है|
3.1 उपअल्पाइन जलवायु 
3.2 शीत शीतोष्ण शुष्क जलवायु




हिमाचल में मौसम एवं जलवायु से संम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

  • शिमला में कौन-सा मौसम 'दीर्घ रात का मौसम' कहलाता है...शरद 
  • निम्नलिखित में से कौन-सा जिला आर्द्र समशीतोष्ण क्षेत्र में पाया जाता है...ऊना
  • शुष्क समशीतोष्ण जिले हैं...किन्नौर, लाहौल-स्पीति 
  • हिमाचल प्रदेश को एग्रोक्लाइमेटिक जोन और फिजियोग्राफ़िक आधार पर कितने इकोलाँजिकल जोन में बाँटा जा सकता है...
  • हिमाचल प्रदेश का कौन-सा भू-क्षेत्र अल्पाइन क्षेत्र के नाम से भी चिन्हित्त है...द ग्रेटर हिमालय 
  • सांगला घाटी में अधिकतर साल में एक ही फसल होती है क्योंकि घाटी का वातावरण...अति ठंडा है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिमाचल प्रदेश के वन, वनस्पति, जीव जंतु एवं राष्ट्रीय पार्क

Apps launched by Himachal Govt

हिमाचल प्रदेश की भाषाएं एवं लिपि