हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर

“ग्लेशियर”

हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर

हि.प्र.में ग्लेशियर को स्थानीय भाषा में 'शिगड़ी' कहते हैं| ग्लेशियर को हिमनद के नाम से भी जाना जाता है|ग्लेशियर नदियों को पानी देते हैं व् नदियों के उदगम का प्रमुख स्त्रोत हैं|

चंद्रा घाटी के ग्लेशियर (लाहौल-स्पीति):-


  • बड़ा शिगड़ी - यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर है| इस ग्लेशियर की लम्बाई 25किमी है और इस ग्लेशियर से चंदरताल झील बनी है|
  • गेफांग - लाहौल के देवता गेफांग के नाम पर इसका नाम पड़ा है|गेफांग पर्वत चोटी को 'लाहौल का मणिमहेश’ भी कहा जाता है| इसकी आकृति स्विट्ज़रलैंड के 'मैटर हॉर्न' के जैसी है|
  • चन्द्रा- यह ग्लेशियर चन्द्रा नदी एवं चंदरताल झील की उत्पत्ति का स्त्रोत है| यहाँ कोकसर के रास्ते पहुँचा जा सकता है|
  • कुल्टी- कोकसर के पास स्थित यह ग्लेशियर रोहतांग पार करने पर दिखता है|

इसके अलावा:- 

  • छोटा शिगड़ी 
  • पाचा 
  • शिप्टिंग
  • शामुद्री 
  • बोलूनाग 
  • तापन 
  • दिंगकर्मो
  • शिल्ली 

भागा घाटी के ग्लेशियर(लाहौल-स्पीति):-


  • भागा हिमनद- इस ग्लेशियर तक 'कोकसर एवं ताण्डी' के रास्ते पहुंचा जा सकता है|
  • लेडी ऑफ़ केलांग हिमनद- 6061मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस ग्लेशियर को केलांग से देखा जा सकता है| इसका नामकरण अंग्रेज महिला 'लेडी एलशेनडे' द्वारा किया गया था बर्फ पिघलने पर इसकी आकृति महिला जैसी दिखती है|
  • मुक्कीला-  6478मीटर की ऊँचाई पर भागा घाटी में यह ग्लेशियर स्थित है|
इसके अलावा:- 
  • मिलांग
  • गेंगसतांग

पत्तन घाटी के ग्लेशियर(लाहौल):-


  • सोनापानी
  • पेराद- यहाँ पुतिरुनि से पहुँचा जा सकता है| पेराद का स्थानीय नाम में अर्थ 'टूटी हुई चट्टान' है| यहाँ एक सुन्दर गुफा है|

इसके अलावा:-

  • मियार 
  • शिल्पा
  • कुक्टी
  • नीलकंठ 
  • लेंगर धोक्सा

कुल्लू जिले के ग्लेशियर:-


  • दूधोन- इसकी लम्बाई 15कि.मी. है|
  • पार्वती- इसकी लम्बाई 15कि.मी. है|
  • व्यास कुंड- यह रोहतांग दर्रे के समीप है|

भडडल ग्लेशियर- 

यह ग्लेशियर काँगड़ा के बड़ा भंगाल क्षेत्र में पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों की ढालों पर स्थित है| यह रावी नदी का सहायक है|

चन्दरनाहन ग्लेशियर- 

यह ग्लेशियर शिमला जिले के रोहरु के चांसल चोटी पर स्थित है जिससे पब्बर नदी को जल मिलता है|

गारा ग्लेशियर-  

किन्नौर जिले में स्थित यह ग्लेशियर गारा खड्ड (सतलुज की सहायक खड्ड) को पानी प्रदान करता है|

हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर से संम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 


  • यह ग्लेशियर किन्नौर जिले में स्थित है| 
  • शाशिन और थांग गोम्पा हिमनद किस नदी को जल प्रदान करते हैं...चन्द्रा नदी 
  • भादल हिमनद हि.प्र. के किस जिले में है...काँगड़ा
  • हि.प्र. में ग्लेशियर से बनी झीलें कितनी हैं...249
  • 1962 से 2001 के बीच ग्लेशियर क्षेत्र में कितनी कमी आई है...1628 वर्ग कि.मी.
  • विश्व के दूसरे सबसे बड़े ग्लेशियर का क्या नाम है...बड़ा शिगड़ी 
  • समुंद्रतल से मुक्कीला ग्लेशियर की ऊँचाई कितनी है...6478 मीटर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिमाचल प्रदेश के वन, वनस्पति, जीव जंतु एवं राष्ट्रीय पार्क

हिमाचल प्रदेश की भाषाएं एवं लिपि

हिमाचल प्रदेश के इतिहास के स्त्रोत